बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या खिलाएं
बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या खिलाएं बड़ों के मुकाबले बच्चों की इम्युनिटी पॉवर थोड़ी कमजोर होती है। बच्चों को वायरस और फ्लू आदि जल्दी अपनी चपेट में ले लेते हैं क्योंकि उनकी इम्युनिटी कमजोर होती है। बच्चों के आहार में कुछ चीजों को शामिल कर आप उनकी इम्युनिटी को बढ़ा सकते हैं। जी हां, अगर आपका बच्चा कमजोर है और जल्दी बीमार पड़ जाता है तो आपको उसकी डायट में यहां बताई गई चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। पत्तेदार सब्जियां पत्तागोभी, फूलगोभी, पालक, ब्रोकली, पार्सले, केल जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां संक्रमण से लड़ने और बचाने में मदद करती है। इनमें विटामिन ए, सी और के, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्च और माइक्रो न्यूट्रिएंट्स होते हैं। ये बीटा कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भी युक्त होती हैं जो कि इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए जरूरी है। सियान पैपर सियान पैपर में कैप्सेसिन नामक तत्व होता है जो कि विटामिन सी का प्रमुख स्रोत है। ये इम्यून सिस्टम को मजबूत कर जुकाम और फ्लू से लड़ने में मदद करता है। एक चम्मच सियान पैपर में आरडीआई व...